WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

तेजस बंजारे और रोशन साहू का अल्टीमेटम—10 दिन में सुधरे महाविद्यालय की व्यवस्था, वरना होगा आंदोलन!

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

महाविद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर NSUI का हल्ला बोल, 10 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
। संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय कुंजारा में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। NSUI के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजस बंजारे एवं वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू के नेतृत्व में छात्र संगठन ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में NSUI ने बताया कि महाविद्यालय की कई कक्षाओं में पानी की सीपेज की समस्या बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं कई कक्षाओं की लाइटें और पंखे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों को असुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
छात्र संगठन ने महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शौचालयों में नियमित और समुचित साफ-सफाई नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। NSUI का कहना है कि साफ-सफाई की कमी से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
NSUI ने प्राचार्य से मांग की है कि उक्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
NSUI ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

श्रृंगारिका, सीएससी और सिलाई दुकान से गायत्री सिंह सिदार की प्रतिमाह 9 हजार रुपए तक आमदनीबिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और...

CHHATTISGARH NEWS

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

श्रृंगारिका, सीएससी और सिलाई दुकान से गायत्री सिंह सिदार की प्रतिमाह 9 हजार रुपए तक आमदनीबिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और...

RAIGARH NEWS