दिनेश जायसवाल सारंगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सालर–मल्दा मंडल की बैठक के उपरांत जिला पंचायत सभापति श्री हरिहर जायसवाल अपने साथी मिलन साहू एवं दिलीप साहू तथा कार्यकर्ता बंधुओं के साथ घोंठला, अमझर एवं फरसवनी के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति, शिक्षकों द्वारा पढ़ाई के स्तर तथा स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया।
इस दौरान कई शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार कोई जनप्रतिनिधि स्कूल में पहुंचकर स्वयं शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों की स्थिति जानने का प्रयास कर रहा है। शिक्षकों ने श्री जायसवाल से आग्रह किया कि वे समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने आते रहें।
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और पानी पर समझौता नहीं — हरिहर जायसवाल
जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हित से जुड़े मूलभूत विषयों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ बिजली, सड़क एवं पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि “जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल बैठकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए।”
विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर आवश्यक समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित विषयों पर आगे आवश्यक पहल करने की बात कही गई।
जनता के मुद्दे | जनता के बीच | समाधान की पहल








