Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एक ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है।
खाली बोतलों की बोरियों में छिपाकर रखा था गांजा
Jashpur Police Ganja Seizure : सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर रेंज में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीआईजी व एसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने लावाकेरा बैरियर पर उड़ीसा से आ रहे टाटा आईसर ट्रक (क्रमांक UP-47-AT-9839) को संदेह के आधार पर रोककर जांच की। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी थीं, जिन्हें हटाने पर नीचे टेप से लिपटे पैकेटों में गांजा मिला।
कुल 632 किलो गांजा, ट्रक, मोबाइल और नगदी जब्त
Jashpur Police Ganja Seizure : जांच में कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 632.380 किलोग्राम आंका गया। ट्रक में सवार संदिग्ध व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता (उम्र 42 वर्ष, निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश) बताया और कहा कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से गांजे के अलावा ट्रक, 2 मोबाइल फोन और 3,000 रुपये नगद जब्त किए।
कुल जब्ती की कीमत 3.41 करोड़ रुपये से अधिक
Jashpur Police Ganja Seizure : बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये, ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये और मोबाइल फोन की कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है। नगदी सहित कुल जब्ती करीब 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की है। थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
दो दिन पहले भी बरामद हुआ था 440 किलो गांजा
Jashpur Police Ganja Seizure : उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को भी जशपुर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने इसी लावाकेरा बैरियर पर एक टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440.630 किलो गांजा बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया था। लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस उड़ीसा सीमा से होने वाली तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदा गया और उत्तर प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था, साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है।
DIG डॉ. लाल उमेद सिंह का बयान
Jashpur Police Ganja Seizure : डीआईजी एवं एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि रेंज आईजी के निर्देशानुसार नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और पुलिस टीम की सतर्कता से बड़ी खेप बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि तस्करी नेटवर्क की पूरी जांच की जा रही है और कार्रवाई में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।






