सामाजिक सहभागिता के लिए आगे आये दानवीर , दो लोगो ने नए भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा में किया दान

सामाजिक सहभागिता के लिए आगे आये दानवीर , दो लोगो ने नए भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा में किया दान

चंद्र शेखर जायसवाल

सुभाष चंद्र घोष आइसुलेसन सेंटर , गोपाल पाण्डेय कमरा के लिए राशि किया दान

रायगढ़ / घरघोडा नगर वासी आपसी भाई चारे के साथ रहने के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग के लिए आगे रहते है । घरघोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ एसआर पैंकरा के नेतृत्व में डॉक्टरर्स स्टाफ के कुशल ब्यवहार से हॉस्पिटल को स्थानीय लोगों का हमेशा सहयोग मिलता रहता है । वैश्विक महामारी कॅरोना काल के दौरान स्थानीय दानवीरों जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सदैव कदम से कदम मिलाया है । इसी कड़ी में घरघोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दानवीरों ने नया आयाम स्थापित करने का काम कर रहे हैं। सुभाष चंद्र घोष ( 82 ) द्वारा उनके दिवंगत पत्नी स्वर्गीय बीथिका घोष (74) एवं कनिष्ठ पुत्र स्वर्गीय राजकृष्ण घोष (44) के स्मृति में घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामाजिक सहभागिता में जन कल्याण हेतु एक आइसोलेशन वार्ड का निर्माण किया जा रहा है | भवन निर्माण कार्य मे होने वाले व्यय स्व राजकृष्ण घोष का संचित राशि में से किया जायेगा | स्व राजकृष्ण घोष सामाजिक सहभागिता में सदैव तत्पर रहते थे । स्व घोष की 31 मई 2021 को करोना से राउरकेला में उनका देहान्त हो गया | वही घरघोडा भोजपुरी समाज के अध्यक्ष व ट्रांसपोर्टर गोपाल पाण्डेय ने अपने पिता स्व अम्बिका पाण्डेय की याद में एक कमरा निर्माण के लिए धन राशि देकर सामाजिक कार्य मे सहभागिता दी है । उक्त कार्यो समाज के लोगो के लिए पथप्रदर्शक होगा । स्वास्थ्य विभाग ने घरघोडा के दानवीरों को सहयोग के लिए साधुवाद दिया है । भूमि पूजन कार्यक्रम में दानवीरों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिन्हा , डॉक्टर्स गण , हॉस्पिटल स्टाप , गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...