Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप

spot_img

Ambikapur News: अंबिकापुर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने और आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस मामले में आकांक्षा टोप्पो के अलावा होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद अंसारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामला 4 अक्टूबर की रात दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बलात्कार पीड़िता की पहचान और निजी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप सामने आए थे। मामले में BNS की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

शहर के गंगापुर निवासी शैलेन्द्र शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आकांक्षा टोप्पो, अकील अहमद अंसारी और अन्य सोशल मीडिया चैनल संचालकों ने बलात्कार पीड़िता से जुड़े मामले में उसकी पहचान और निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीड़िता की परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठाते हुए सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे उसकी निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।

इंटरव्यू के दौरान आपत्तिजनक सवाल पूछने का आरोप

शिकायत के अनुसार, पीड़िता का इंटरव्यू लेते समय उससे निजी अंगों से जुड़े आपत्तिजनक और अमर्यादित सवाल पूछे गए। आरोप है कि इंटरव्यू का वीडियो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया।

शिकायतकर्ता ने इसे पीड़िता की निजता और गरिमा का उल्लंघन बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

गाली-गलौज और भड़काऊ कंटेंट का भी आरोप

आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर गाली-गलौज और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस तरह की सामग्री से पीड़िता की निजता और सम्मान को नुकसान पहुंचा।

आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले सीतापुर थाने में भी मामला दर्ज हो चुका है।

वहीं, इसी प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम में भाजपा नेता रविंद्र तिवारी के खिलाफ भी बलात्कार पीड़िता के चरित्र पर कथित रूप से लांछन लगाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर 4 अक्टूबर को ही भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...