सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाशयों की सफाई और सिंचाई व्यवस्था पर जोर

spot_img

टीपाखोल में स्वच्छता, सियारपाली में निरीक्षण और सपनई में किसान संवाद आयोजित

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित जल जन सेवा संकल्प के तहत जिले में जल संरक्षण, जल संरचनाओं की स्वच्छता और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में टीपाखोल जलाशय में सफाई अभियान चलाया गया, सियारपाली जलाशय का संयुक्त निरीक्षण किया गया तथा सपनई व्यपवर्तन क्षेत्र में किसानों से संवाद कर आगामी रबी फसल के लिए जल उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर चर्चा की गई।

टीपाखोल जलाशय में सफाई अभियान

टीपाखोल जलाशय के मुख्य बांध, जलद्वार और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर प्लास्टिक की बोतलों सहित अन्य कचरे को एकत्रित किया गया। इसके बाद कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया।

सियारपाली जलाशय का निरीक्षण

मानसून के बाद जलाशय की स्थिति का आकलन करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में मुख्य बांध एवं आसपास के क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान बांध की भौतिक स्थिति, जलभराव क्षमता और जल संरक्षण व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सपनई में किसानों से संवाद

सपनई व्यपवर्तन क्षेत्र में अभियंताओं और कृषक प्रतिनिधियों ने संयुक्त निरीक्षण कर नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था देखी। टेल एंड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रबी फसल के लिए जल उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों से संवाद किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से जल संरचनाओं की स्वच्छता एवं सुरक्षा के साथ सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...