Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है. आज अमावस्या के दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.
मेष राशि
कार्यस्थल की समस्याओं के निदान के लिए आप वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा. हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं. परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे. काम बनते बनते आज रह जायेंगे. आज क्रोध आपके आसपास ही घूमेगा. अनावश्यक वाद विवाद से बचें.
वृषभ राशि
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेंगे. वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा.
मिथुन राशि
आज आपके ग्रह आपके अनुकूल है. आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें. आज होने वाली यात्रा को टालना ही उचित रहेगा.
कर्क राशि
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है. स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. चोट चपेट से सावधान रहें. ससुराल पक्ष से कुछ उपहार भेंट स्वरूप आ सकते है.
सिंह राशि
आज आपके काम में कानूनी अड़चनें आ सकती है. किसी बात से बेचैन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग हैं. नया व्यापार शुरू होने की पूरी उम्मीद है. संतो का सानिध्य और आशीर्वाद मिलेगा.
कन्या राशि
जीवन बहुत छोटा है इसलिए समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें. कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं. आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है. जीवन साथी से मन मुटाव की स्थिति बन सकती है.
तुला राशि
आज आप चिंता त्याग कर मन को हल्का करें, जो होगा अच्छा ही होगा. बेवजह व्यर्थ सोचना बंद करें. आप के वाक् चातुर्य से आपके सभी कार्य बन जाएंगे. शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए उनसे सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से आपको लाभ होगा. किसी परीक्षा के परिणाम भी आपके पक्ष में ही रहेगा.
वृश्चिक राशि
पड़ोसियों से आज वाद विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मौज-मस्ती पर धन अधिक खर्च होगा. कोई उपहार मिल सकते हैं. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है. जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा. पिता की बात आपको माननी चाहिए.
धनु राशि
समय की अस्थिरता से आप परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, जबरदस्ती का खान पान न करें.
मकर राशि
किसी अनजान पर भरोसा न करें. खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है. पारिवारिक मतभेद रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा.
कुंभ राशि
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है लेकिन आप परोपकारी बनें. अपने ऊपर के प्रभाव बराबर चल रहा है इसलिए श्री हनुमान जी की आराधना न छोड़ें. पेट से परेशान रह सकते हैं.
मीन राशि
आज आप धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. आप कानूनी कार्यों में उलझ सकते है. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा. कोर्ट कचहरी के भी चक्का काटने पड़ सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा.






