एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोरबा पुलिस की पहल, महिला पीड़ितों के 262 आवेदनों का निराकरण

spot_img

कोरबा – महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने तथा महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा पु से) के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा “मातृ सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नवरात्रि पर्व के पूर्व एक सप्ताह का विशेष अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक, कोरबा द्वारा महिला पीड़ितों से संबंधित लंबित शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए कुल 328 लंबित प्रकरणों का चिह्नांकन किया गया। इन प्रकरणों को श्रेणीबद्ध किया गया तथा शीघ्र निराकरण के लिए जिला व थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करना, पात्र मामलों में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना, पारिवारिक विवादों का उचित परामर्श के माध्यम से समाधान करना तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में आवश्यक सहायता प्रदान करना था।

♦️ एक सप्ताह में 262 आवेदनों का निराकरण-
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला एवं थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों द्वारा चिह्नांकित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित पक्षो को आहूत कर शिकायतों की प्रकृति एवं साक्ष्यों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
विशेष अभियान के दौरान कुल 328 चिह्नांकित लंबित आवेदनों में से 262 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए लगातार कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

♦️ अभियान के दौरान की गई कार्यवाहियां –
एक सप्ताह तक संचालित इस विशेष अभियान के दौरान निम्नानुसार कार्यवाही की गई—

▪️ 55 मामलों में FIR दर्ज: शिकायतों एवं तथ्यों के आधार पर लंबित शिकायतों में 55 मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरणों का निकाल किया गया।

▪️27 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवादों को रोकने के उद्देश्य से 27 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

▪️ 58 प्रकरणों में न्यायालय जाने की सलाह – पुलिस अहस्तक्षेप योग्य 58 प्रकरणों में आवेदिकाओं को उचित विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी गई।

▪️पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग: पति-पत्नी एवं अन्य पारिवारिक विवादों से संबंधित 40 मामलों में महिला सेल के माध्यम से संबंधित पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। इसका उद्देश्य पारिवारिक परिस्थितियों को समझना, आपसी संवाद को प्रोत्साहित करना तथा कानून के अनुरूप उचित समाधान की दिशा में प्रयास कर न्याय दिलाना रहा।

♦️ महिला सेल के माध्यम से संवेदनशील पहल –
कोरबा पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण में कानूनी कार्यवाही के साथ साथ पीड़िताओं की परिस्थितियों को समझते हुए आवश्यक परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
पारिवारिक विवादों के 40 प्रकरणों में महिला सेल के माध्यम से पति-पत्नी एवं परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग कराई गई।

♦️ महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध कोरबा पुलिस –
नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व के पूर्व संचालित इस विशेष अभियान के माध्यम से कोरबा पुलिस ने संवेदनशील पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, संवेदनशील पुलिसिंग तथा पीड़ित-केंद्रित कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया।
कोरबा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग, अपराधों की रोकथाम के प्रति सतर्क तथा महिला पीड़ितों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करना, उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना कोरबा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कोरबा पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, प्रताड़ना अथवा अन्य अपराध से संबंधित शिकायत होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

♦️ कोरबा पुलिस का संकल्प-
“महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और न्याय—कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।”

मातृ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कोरबा पुलिस का संदेश स्पष्ट है—महिलाओं के प्रति अपराधों एवं उत्पीड़न की शिकायतों पर पुलिस सजग है, सतर्क है, संवेदनशील है तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...