spot_img
spot_img

घुड़देवा में रूपये 99.64 लाख की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया लोकार्पण

spot_img
spot_img
spot_img


कोरबा – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने आज घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से रूपये 99.64 लाख की लागत से निर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। नवीन भवन से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिला खनिज न्यास मद के माध्यम से विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस मद से जिले के जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नवीन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


उन्होंने कहा कि नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि नवीन भवन विद्यालय की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करेगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष  सोनी झा, विकास झा, उदय शर्मा एवं मनीष मिश्रा, पार्षद अश्विनी मिश्रा एवं देवकी साहू, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य जय सिंह मोहलीकर सहित जितेंद्र सिंह, शशि साहू, संतोष कर्ष, अनीता राजपूत, रामेश्वर वैष्णव, संतोष यादव, अनूपा साहू, विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम जनमन योजना से मिला पक्का मकान, दुजराम के जीवन में आई सुरक्षा और नई उम्मीदपहाड़ी कोरवा जनजाति के दिव्यांग हितग्राही को मिला सुरक्षित...

कोरबा - जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा निवासी दुजराम, पिता समारू, पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आते...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...