
बिलासपुर -भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर रायपुर में राज्य स्तरीय एडवांस प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया गया। जिसमें गाइड कैप्टन ने नवाचार, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों के स्वांगीण विकास एवं बौद्धिक विकास ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, बिना बर्तन के भोजन बनाना, मैपिंग, पायनियरिंग, आदि विषयों का अवलोकन कर बिलासपुर जिले के निम्न गाइडर सम्मिलित हुए रेंजर लीडर डॉ. शीला शर्मा, गाइड कैप्टन ममता यादव, देवकिरण साहू, चेतना सिंह ठाकुर, अनीता दान, शकुन चौहान उपस्थिति हुए।शिविर संचालक के रुप में गाइड विभाग बीना यादव (संयुक्त राज्य सचिव), रेंजर विभाग सरीता पाण्डेय (राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड), फ्लॉक लीडर विभाग कल्पना सिंह, लक्ष्मी बृजवासी शिविर का सफल संचालन किया।











