spot_img
spot_img

कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर सियासी घमासान, संजीव पाल ने FIR और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

spot_img
spot_img
spot_img

कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा नेताओं के घरों में घुसने और नेम प्लेटों पर कालिख पोतने की चेतावनी, बयान से बिलासपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल

बिलासपुर। कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर अब राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के सचिव संजीव पाल ने प्रशासन से प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष और विधायकों की अनुपस्थिति में कथित तौर पर जबरन प्रवेश कर प्रदर्शन करना अनुचित है।संजीव पाल ने कहा कि कांग्रेस भवन कांग्रेसजनों का प्रमुख संगठनात्मक केंद्र है। वहां इस तरह प्रवेश कर प्रदर्शन किए जाने की घटना निंदनीय और अशोभनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी संजीव पाल ने अपने बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेसजन भाजपा नेताओं के घरों में घुसकर उनकी नेम प्लेटों पर कालिख पोतेंगे और भाजपा कार्यालय में प्रवेश कर तोड़फोड़ करेंगे। उन्होंने इन संभावित घटनाओं की जिम्मेदारी प्रशासन पर डालने की बात भी कही।
उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब इस मामले में प्रशासन की भूमिका और दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।
प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग संजीव पाल ने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा की नहर में गोबरयुक्त पानी छोड़ने का आरोप, जांच की मांग

पाइप के जरिए गंदा पानी नहर में बहाए जाने की शिकायत, पानी की गुणवत्ता जांचने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग लैलूंगा। नगर एवं...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा की नहर में गोबरयुक्त पानी छोड़ने का आरोप, जांच की मांग

पाइप के जरिए गंदा पानी नहर में बहाए जाने की शिकायत, पानी की गुणवत्ता जांचने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग लैलूंगा। नगर एवं...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...