
कोरबा – दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ-साथ क्षेत्र के दर्शकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में ग्रुप डांस के प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 5,100 रुपये निर्धारित किया गया है। ग्रुप डांस प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 7 बजे से किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, नृत्य प्रतिभागियों एवं दर्शकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों द्वारा जारी नियम एवं शर्तों के अनुसार, प्रतियोगिता में जज के निर्णय को अंतिम माना जाएगा। किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय मान्य होगा। प्रतिभागियों को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी तथा प्रतियोगिता के दौरान नशे की हालत में प्रवेश वर्जित रहेगा।











