spot_img
Saturday, February 21, 2026
Saturday, February 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र: विशेष पिछड़ी जनजाति (पंडो) आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित…!!

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र: विशेष पिछड़ी जनजाति (पंडो) आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित…!!

चंद्र शेखर जायसवाल

राष्ट्रीय मनवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार छत्तीसगढ़ टीम के साथ पहुचें पंडोधाम…

देश का दूसरा राष्ट्रपति भवन छत्तीसगढ़ के पंडोनगर (सूरजपुर) में…

लगातार दो दशको से अधिक समय से पंडो जनजाति के उत्थान में कार्य कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी भाई…

रायगढ़/ रायगढ़ जीले के धरमजयगढ़ अंतर्गत पंडो धाम में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल भवन बसाहट से दूर होने के कारण करीब 30 से 40 नौनिहालों का भविष्य अधर में है। गांव में ग्रामीणों को इलाज के लिये दूर जाना पड़ता है या फिर झाड़फूंक और जड़ीबूटी का सहारा लेना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि नेता यहाँ चुनाव के समय सिर्फ वोट मांगने आते है और गांव में विकास का झूठा आश्वासन देकर चले जाते है जिसके बाद फिर दुबारा कभी झांकने तक नही आते है। जिससे अब यहाँ के ग्रामीण महज एक वोटर बनकर ही रह गए है।

वहीं गांव के सरपंच ने बताया है कि पंडो जनजाति लंबे समय से वन भुमि पर निवासरत है। जिनको अभी तक वन भूमि का पट्टा नहीं मिल पाया है , जिसके लिए कई बार अर्जी भी लगाई गई है और यही वजह है कि यहाँ पर सरकार की योजनाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है।

देश का दूसरा राष्ट्रपति भवन छत्तीसगढ़ के पंडोंनगर(सूरजपुर) में:
बता दें कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद का 1952 में छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। छत्तीसगढ़ आने पर उन्होंने सरगुजा में पंडो आदिवासियों के बीच जाकर कुछ समय रहने की इच्छा जाहिर की थी। वे अपनी पुरानी यादों को संजोना चाहते थे। 22 नवंबर 1952 को वे तत्कालीन सरगुजा महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव के साथ पंडोनगर पहुंचे थे। जहां राष्ट्रपति के प्रवास के लिए राष्ट्रपति भवन तैयार किया गया था। इसी भवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रहे और पंडो व कोरवा जनजाति के आदिवासियों को अपना दत्तक पुत्र घोषित किया था। हालांकि यह बात करीब 70 साल पुरानी हो गई है, लेकिन इस राष्ट्रपति भवन की गरिमा आज भी बरकरार है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन

चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशनहर घर अन्न, हर चेहरे पर मुस्कान’ के संकल्प को साकार करने...
Latest
चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन
रायगढ़ जिले में 4 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए की लागत से 15 महतारी सदन बनेगा, महतारी ... ऑंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
परीक्षा पर्व की शुरुआत, जिले में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की पहले दिन 6,191 विद... तमनार : बजरमुड़ा ग्राम पंचायत में 'कागजी विकास' का खुला खेल? RTI के शिकंजे में फ... किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार