spot_img
spot_img

किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, भगत राम पटेल ने जताया आभार

spot_img
spot_img
spot_img

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद, दवाइयों और फसलों की देखभाल के खर्च में मिल रही मदद

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम कछार निवासी किसान भगत राम पटेल को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि से खेती के दौरान खाद, दवाइयों और फसलों की देखभाल से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।

तीन किस्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपये

भगत राम पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें सालाना 6 हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। प्रत्येक किस्त की राशि 2 हजार रुपये होती है। खेती के दौरान फसलों में दवाइयों के छिड़काव और अन्य जरूरी कृषि कार्यों के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे में योजना से मिलने वाली राशि इन खर्चों को पूरा करने में सहायक होती है।

कृषि कार्यों में मिल रही आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

योजना से लाभान्वित किसान भगत राम पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली सहायता खेती-किसानी के कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS