spot_img
spot_img

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

spot_img
spot_img
spot_img

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बाइक सवार की मौत के बाद शुक्रवार को पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक, झलप के पास एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। सभी राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में पहले एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई थी। बाद में एक अन्य घायल महिला की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ क्यों होती है भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा? जानिए धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

दिवाली 2026: हिंदू धर्म में दिवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या को पूरे देश में हर्षोल्लास...

CHHATTISGARH NEWS

दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ क्यों होती है भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा? जानिए धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

दिवाली 2026: हिंदू धर्म में दिवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या को पूरे देश में हर्षोल्लास...

RAIGARH NEWS

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा की एके-47 फायरिंग का मामला पीएचक्यू पहुंचा, मांगा गया स्पष्टीकरण

दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान वायरल हुआ था वीडियो; पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियार संभालने के तरीके और सुरक्षा मानकों पर...