रायगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में आगामी 26 अक्टूबर, सोमवार को शाम 4 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ से मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रक्रिया से संबंधित सभी लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।











