spot_img
spot_img

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 26 से 28 अक्टूबर तक रायगढ़ दौरे पर

spot_img
spot_img
spot_img

आदिवासी समाज प्रमुखों से करेंगे मुलाकात, छात्रावासों का निरीक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर (राज्यमंत्री दर्जा) 26 से 28 अक्टूबर तक रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आदिवासी समाज के प्रमुखों से भेंट-मुलाकात करेंगे तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।

26 अक्टूबर को धरमजयगढ़ पहुंचेंगे आयोग के पदाधिकारी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर 26 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोरबा जिले के ग्राम आमाडाढ़ से रवाना होकर शाम 6 बजे धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों पदाधिकारी धरमजयगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

छात्रावासों और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

27 अक्टूबर को सुबह 9 से 10 बजे तक आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष धरमजयगढ़ स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास, आश्रम, क्रीड़ा परिसर और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शासन के विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों पदाधिकारी दोपहर 12.30 बजे धरमजयगढ़ से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे घरघोड़ा विश्राम गृह पहुंचेंगे।

भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और रोजगार की होगी समीक्षा

27 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें रायगढ़ जिले में आदिवासियों की भूमि के अधिग्रहण तथा भूमि के क्रय-विक्रय के बाद संबंधित हितग्राहियों को दिए गए मुआवजे, रोजगार, व्यवस्थापन और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शाम 7.30 बजे घरघोड़ा स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

28 अक्टूबर को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

दौरे के अंतिम दिन 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रायगढ़ में आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, समीक्षा बैठक के बाद दोनों पदाधिकारी शाम 5.30 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे। आयोग के इस दौरे के दौरान जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों, योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा में 1 नवंबर से पॉलीथिन कैरी बैग और पानी पाउच पर प्रतिबंध

नियम तोड़ने पर होगी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई, दुकानदारों को मौजूदा स्टॉक खत्म करने की अपील रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। रायगढ़ जिले के नगर...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा में 1 नवंबर से पॉलीथिन कैरी बैग और पानी पाउच पर प्रतिबंध

नियम तोड़ने पर होगी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई, दुकानदारों को मौजूदा स्टॉक खत्म करने की अपील रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। रायगढ़ जिले के नगर...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा में 1 नवंबर से पॉलीथिन कैरी बैग और पानी पाउच पर प्रतिबंध

नियम तोड़ने पर होगी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई, दुकानदारों को मौजूदा स्टॉक खत्म करने की अपील रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। रायगढ़ जिले के नगर...