spot_img
spot_img

रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वालों को भी मिलेगा यात्रा बीमा

spot_img
spot_img
spot_img

27 अक्टूबर से शुरू होगी सुविधा, दुर्घटना में मृत्यु, दिव्यांगता और चिकित्सा खर्च सहित कई स्थितियों में मिलेगी बीमा सुरक्षा

बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा के दौरान वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आरक्षण काउंटरों (पीआरएस) से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी यात्रा बीमा का विकल्प उपलब्ध कराने की पहल की है। यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों के आरक्षण काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्री निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार यात्रा बीमा का लाभ उठा सकेंगे।

टिकट बुकिंग के समय चुनना होगा बीमा का विकल्प

नई व्यवस्था के तहत आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराते समय यात्री निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यात्रा बीमा का विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए टिकट बुकिंग के दौरान डिजिटल माध्यम से भुगतान करना और वैध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

दुर्घटना की स्थिति में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

यात्रा बीमा के अंतर्गत रेल दुर्घटना या पॉलिसी में निर्धारित अन्य आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में विभिन्न प्रकार की सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। इसमें दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण दिव्यांगता और स्थायी आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में बीमा लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सा खर्च और पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए भी पॉलिसी के अनुसार बीमा सुरक्षा उपलब्ध होगी।

बीमा कंपनी की शर्तों के अनुसार मिलेगा लाभ

यात्रा बीमा के तहत मिलने वाली राशि और दावों का निपटान संबंधित बीमा कंपनी की पॉलिसी में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जाएगा। यात्रियों को बीमा का विकल्प चुनने से पहले पॉलिसी की शर्तों, कवरेज और पात्रता संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक समझने की सलाह दी जाती है।

रेलवे की इस पहल से आरक्षण काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी यात्रा के दौरान संभावित वित्तीय जोखिमों से सुरक्षा पाने का विकल्प मिलेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी में टीएस सिंहदेव का आत्मीय स्वागत, जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर के सचिव संजीव पाल ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्रथम सिरगिट्टी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के प्रथम सिरगिट्टी आगमन पर कांग्रेस...

CHHATTISGARH NEWS

सिरगिट्टी में टीएस सिंहदेव का आत्मीय स्वागत, जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर के सचिव संजीव पाल ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्रथम सिरगिट्टी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के प्रथम सिरगिट्टी आगमन पर कांग्रेस...

RAIGARH NEWS

🔥 शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, ₹4.50 लाख लेने का भी आरोप—घरघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨 स्नैपचैट से शुरू हुई प्रेम...

अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तारस्नैपचैट के जरिए हुई थी...