अपराधगढ़ बना छत्तीसगढ़, अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म: राकेश पटेल

spot_img

अपराधगढ़ बना छत्तीसगढ़, अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म: राकेश पटेल

बरमकेला -भाजपा के नेता राकेश पटेल ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था की हालत पूरे राज्य में दिनों दिन खराब होती जा रही है।बढ़ते शहरीकरण की प्रक्रिया में अपराध का बढ़ना अपनी जगह अलग विषय है लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद होना और संगठित अपराध के साथ में असंगठित अपराधों की श्रेणी में आने वाली घटनाओं का छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम हो जाना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा राजनीति में अपराधियों को संरक्षण देने से गुंडातत्व अपनी करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। भू माफियाओं का बोलबाला है। कानून व्यवस्था को मेंटेन करने के बजाए पुलिस की भूमिका वीआईपी ड्यूटी और नेता मंत्रियों के बंगले के चक्कर लगाने में ही ज्यादा दिखाई पड़ रही है।सड़कों और घरों में महिलाएं और बुजुर्ग तक सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। गांव में अवैध शराब की नदियां बह रही हैं। राज्य का हर व्यक्ति आज असुरक्षित महसूस कर रहा है। राज्य में क़ानून का नहीं, माफियाओं का राज चल रहा है। कांग्रेस सरकार, मंत्री व कांग्रेसी नेताओं पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज समूचे राज्य में रेत माफिया, खनन माफिया, भू-माफिया, शराब माफियाओं का राज कायम हो गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

RAIGARH NEWS