हर कलाकार को सम्मान मिलना चाहिए, विवाद पीछे छोड़कर आपसी समझ के साथ आगे बढ़ने की जताई उम्मीद
उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को बीच में रोके जाने को लेकर उठा विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। इस कदम का गायक मीका सिंह की टीम ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक कलाकार को सम्मान मिलना चाहिए।
मीका सिंह की टीम ने क्या कहा?
IANS के अनुसार, मीका सिंह की टीम ने बयान जारी कर सुबोध उनियाल की ओर से माफी मांगे जाने पर खुशी जताई। टीम ने कहा कि दलेर मेहंदी वरिष्ठ कलाकार हैं और संगीत जगत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में हर कलाकार सम्मान का हकदार है।
टीम ने उम्मीद जताई कि माफी के बाद इस विवाद को पीछे छोड़कर सभी लोग आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे। बयान में कलाकारों के सम्मान को अहम बताते हुए सकारात्मक माहौल बनाए रखने की भावना व्यक्त की गई।
विवाद खत्म होने की उम्मीद
दलेर मेहंदी से मंत्री की ओर से माफी मांगे जाने के बाद इस मामले में सुलह की उम्मीद बढ़ी है। मीका सिंह की टीम के रुख से भी संकेत मिलता है कि अब विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय आपसी सम्मान और सौहार्द के साथ मामले को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है।











