spot_img
spot_img

कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारियों

spot_img
spot_img
spot_img


एवं 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली की तैयारियों के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी और सरगुजा जिले में कांग्रेस के BLO की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के कार्यालय राजीव भवन में हुई। वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री देवाशीष पटनायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव एव छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने भी संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक श्री देवाशीष पटनायक ने कहा कि एस आई आर की पूरी प्रक्रिया गैर संवैधानिक थी। इसके जरिये देश के 13 करोड़ लोगों का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया।  इस देश विरोधी और गैर संवैधानिक कार्य के विरुद्ध कांग्रेस और इंडिया गठबंधन आज संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो लड़ाई लड़ी जा रही है वो राहुल गांधी की व्यक्तिगत लड़ाई न होकर देश के प्रत्येक नागरिक के व्यक्तिगत अधिकार की लड़ाई है जिसे कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ लड़ना है।

            पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि एस आई आर के बाद चुनाव आयोग के द्वारा अब पुनः एस एस आर कराया जा रहा है जो इस बात की पुष्टि है कि एसआईआर में गंभीर खामियां थी। उन्होंने एस आई आर में छुटे मतदाताओं के लिए फार्म 6 के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फार्म 6 एवं इसका घोषणापत्र नये मतदाता के लिए है, लेकिन अगर एस आई आर में छुटे मतदाता का नाम जोड़ने इस फार्म का उपयोग किया जाएगा तो यह गैरकानूनी तरीका होगा एवं इस फार्म के माध्यम से पुनः नाम जुड़वाने वाले नागरिकों को कभी भी कानून के उल्लंघन का दोषी बतला दंडित किया जा सकेगा। उन्होंने चुनाव आयोग को सुझाव देते हुए कहा कि एस आई आर में छुटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए उन्हें संसद के माध्यम से संसोधित फार्म स्वीकृत कराकर उसके उपरांत एस एस आर की प्रक्रिया के माध्यम से छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ना चाहिये। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आने के साथ ही साथ भाजपा मतदाता सूचियों में ठीक उसी प्रकार से गड़बड़ियों की तैयारी करती है जैसा उसने उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर विधानसभा में किया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर भाजपा का जनाधार समाप्त हो गया है और वो ज्ञानेश कुमार जैसे चुनाव आयुक्त के सहारे मतदाता सूची की गड़बड़ी के माध्यम से चुनाव जीत रही है।


                    बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तीसरे और महत्वपूर्ण चरण की जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ देश को बचाने की लड़ाई में जुट जाना है। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में जो माहौल व्याप्त है वो साफ बतला रहे हैं कि भाजपा पूरे देश से साफ होने वाली है। भाजपा ज्ञानेश कुमार जैसे भ्रष्ट अधिकारियों के भरोसे चुनाव में उतरेगी, लेकिन कांग्रेस और उसका एक एक कार्यकर्ता इस मिलीभगत को निष्फल करने में जुट जाये। बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ नेता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में BLO मौजूद रहे। सभा का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

CHHATTISGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

RAIGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...