spot_img
spot_img

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता : नाना भाऊ पटोले

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में कांग्रेस पदाधिकारियों, बीएलए और बूथ अध्यक्षों की बैठक, वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

लैलूंगा। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव लैलूंगा पहुंचे। इस दौरान नाना भाऊ पटोले ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) और बूथ अध्यक्षों की बैठक लेकर अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में नाना भाऊ पटोले ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार से जुड़ा गंभीर सवाल है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और बूथ-बूथ तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, जनसंवाद बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

विधायक विद्यावती सिदार सहित कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

लैलूंगा पहुंचने पर विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के जिला महामंत्री ठंडा राम बेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, जनपद सदस्य रामप्यारी सिदार, मंडल अध्यक्ष शंकर यादव, गुणनिधि भोई, जूगलाल भगत, ललित राठिया, दीनबंधु पटेल, धर्मेंद्र बेहरा, सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, आलोक गोयल, पार्षद आदित्य बाजपेयी, चंद्रदीप मित्तल, प्रेम गुप्ता, सीताराम यादव, युवा नेता अपरांश सिन्हा, वसीम अहमद, आकृत सारथी, शुभम गुप्ता, सम्राट महंत, विकी वैष्णव, भरत सिंह, हरीश पैंकरा, प्रकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष रोशन साहू, शिव शंकर पैंकरा, शानू खान, जगदीश सिदार, कर्म सिंह अगरिया, राकेश महंत, गुरुदेव राठिया, हीरालाल राठिया और बुधराम मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, बूथ एजेंट एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...