spot_img
spot_img

छर्राटांगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, रायगढ़ के सागर ध्रुव ने जीता स्वर्ण

spot_img
spot_img
spot_img

सांसद राधेश्याम राठिया ने किया उद्घाटन, आठ क्लस्टरों के 515 बालक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। जिले के घरघोड़ा विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आठ क्लस्टरों के लगभग 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बलरामपुर, बस्तर, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कांकेर, सरगुजा और सुकमा क्लस्टर के खिलाड़ी शामिल हैं। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

टेबल टेनिस में रायगढ़ के सागर ध्रुव को स्वर्ण

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक एकल टेबल टेनिस स्पर्धा में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा को 3-0 से हराया। सागर ने पहला सेट 15-13, दूसरा 11-9 और तीसरा 11-7 से जीता। विनायक पैंकरा दूसरे और सरगुजा के रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

शॉट पुट में शिवम सिरसो और सुरेंद्र ने मारी बाजी

अंडर-19 बालक शॉट पुट स्पर्धा में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ निवासी शिवम सिरसो ने 9.99 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। वाड्रफनगर के बलदेव सिंह 9.72 मीटर के साथ दूसरे और धमतरी के भावेश 8.85 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में कांकेर क्लस्टर के सुरेंद्र कोला ने 11.53 मीटर का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। सुकमा के रेनूराम दूसरे और धमतरी के जीव्रा खान तीसरे स्थान पर रहे।

खो-खो के फाइनल में कांकेर क्लस्टर विजेता

खो-खो प्रतियोगिता में आठों क्लस्टरों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबला कांकेर और धमतरी क्लस्टर के बीच खेला गया, जिसमें कांकेर की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन और टीम भावना देखने को मिली।

शतरंज में आकाश टोप्पो और नारद सिंह बने विजेता

अंडर-14 बालक शतरंज स्पर्धा में एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो ने पहला स्थान हासिल किया। भोरिंग के कुणाल ठाकुर दूसरे और अंतागढ़ के तामेश्वर कोरेटी तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 वर्ग में बलरामपुर के नारद सिंह विजेता बने। अंतागढ़ के साहिल कुमार नरेटी ने दूसरा और मैनपुर के येसुर्या ध्रुवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पारंपरिक योग में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक

अंडर-19 पारंपरिक योग स्पर्धा में सरगुजा के प्रियांजल एक्का ने स्वर्ण, बलरामपुर के प्रिंस सूर्यवंशी ने रजत और रायगढ़ के दुकेश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-14 वर्ग में सरगुजा क्लस्टर के लुंड्रा निवासी अभय मिंज प्रथम, कांकेर क्लस्टर के आदित्य कुमार नेताम द्वितीय और बलरामपुर क्लस्टर के अविनाश सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल में भी मुकाबले

अंडर-19 बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें कांकेर, बलरामपुर, बस्तर और सुकमा क्लस्टर की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित अन्य खेलों के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य मनीराम जांगड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षक, प्रशिक्षक और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता जनजातीय विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रही है। विभिन्न स्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...