अरविन्द पटेल बनें अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज ग्राम गादी बेंगची के सरपंच…

अरविन्द पटेल बनें अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज ग्राम गादी बेंगची के सरपंच

उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं

बरमकेला:-

नववर्ष 2023 के फरवरी माह में अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज का महासभा होना तय हुआ है।
यह आयोजन दिनांक 10/02/2023 से 12/02/2023 के मध्य करने हेतु प्रस्तावित किया गया है।
जिसमें अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज का महामहिम अर्थात सभापति का चयन सर्वसम्मति से समाज की नियमावली अनुरूप विधिवत चुनाव प्रक्रिया के तहत सम्पन्न होगी।
जिसके लिए आवश्यक रणनीति प्रारंभ हो चुकी है और ग्राम गादी में लगातार बैठकों का दौर जारी है।
इसी विषय अंतर्गत ग्राम गादी बेंगची में भी दिनांक 14 दिसम्बर 2022 दिन बुधवार को रात्रि 09 बजे सारंगढ़ क्षेत्र उपसभापति श्री परसराम पटेल,सचिव श्री भीचरण पटेल सारंगढ़ क्षेत्र उपदेष्ट श्री शोभाचंद मालाकार गादी ग्राम बेंगची तथा पलिहा ग्राम के जाति बंन्धुओ की उपस्थिति में अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज की बैठक हुई।
बैठक की शुरुआत ईष्ट देवी मां समलेश्वरी जी के पुजा अर्चना के साथ हुई।
इस दौरान आगामी पंचवर्षीय सरपंच,उपसरपंच,सचिव एवं पंचों का चयन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज गादी सरपंच बेंगची अरविन्द पटेल को नियुक्त किया गया है।
वहीं उपसरपंच वैद्यनाथ पटेल,पंच वेणुधर पटेल,झषकेतन पटेल,प्रमोद(मुनू) पटेल,परदेशी पटेल,रतिराम पटेल,सुरेश पटेल महिला पंच श्रीमती कमला पटेल, श्रीमती इंद्रावती पटेल नियुक्ति हुई है।
उपरोक्त नियुक्ति के बाद मौके पर ही अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज सारंगढ़ क्षेत्र उपसभापति और निर्वाचन अधिकारी श्री परसराम पटेल जी द्वारा नवनियुक्त गादी सरपंच अरविन्द पटेल को समाज के विधीवत पगड़ी पहना कर श्रीफल साल भेंट कर शपथग्रहण करवाया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...