spot_img
spot_img

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कांकेर का दबदबा, बास्केटबॉल और फुटबॉल में जीते खिताब

spot_img
spot_img
spot_img

टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने एकल और युगल वर्ग में जीते स्वर्ण पदक, योग और शतरंज में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 29 अक्टूबर को

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026। घरघोड़ा विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। आठ क्लस्टरों के लगभग 515 बालक खिलाड़ियों की भागीदारी वाले इस आयोजन में कांकेर क्लस्टर ने बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने एकल और युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। योग और शतरंज की स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस, शतरंज, योग, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

टेबल टेनिस के अंडर-19 बालक एकल वर्ग में रायगढ़ के विनय कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता दूसरे और बलरामपुर के अनोष कुजूर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 युगल वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता और शशांक पैंकरा की जोड़ी विजेता बनी। बस्तर के राहुल और अर्जुन दूसरे, जबकि रायगढ़ के कन्हैया राठिया और विनय कुमार की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-14 एकल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा दूसरे और सरगुजा के रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 युगल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव और तुषारांशु ध्रुव की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। बलरामपुर के गुरु गोविंद सिंह और चंद्रशेखर दूसरे तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में कांकेर अव्वल

टीम स्पर्धाओं में कांकेर क्लस्टर का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांकेर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बस्तर दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहे।

फुटबॉल में भी कांकेर क्लस्टर ने खिताब अपने नाम किया। बलरामपुर को दूसरा और सुकमा को तीसरा स्थान मिला। वहीं, खो-खो प्रतियोगिता में कांकेर क्लस्टर विजेता रहा। धमतरी दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहे।

शतरंज में मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

शतरंज के अंडर-14 बालक वर्ग में एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो ने प्रथम स्थान हासिल किया। धमतरी क्लस्टर के भोरिंग विद्यालय के कुणाल ठाकुर दूसरे और कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के तामेश्वर कोरेटी तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्लस्टर के एकलव्य विद्यालय छुरीकला के नारद सिंह विजेता बने। कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के साहिल कुमार नरेटी दूसरे और धमतरी क्लस्टर के मैनपुर विद्यालय के येसुर्या ध्रुवा तीसरे स्थान पर रहे।

योग की स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर का शानदार प्रदर्शन

योग की आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा के अंडर-14 वर्ग में सरगुजा क्लस्टर के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। कांकेर के अभिनव नेताम और आदित्य नेताम दूसरे तथा बस्तर के मयंक मौर्य और युगल ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में सरगुजा क्लस्टर के सुकराम और प्रियांजल की जोड़ी विजेता बनी। सुकमा के विकास और हिमांशु दूसरे तथा धमतरी के योगेंद्र और राहुल तीसरे स्थान पर रहे।

रिदमिक योग के अंडर-14 वर्ग में भी सरगुजा क्लस्टर के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बस्तर क्लस्टर के मयंक मौर्य, युगल ध्रुव और भूपेंद्र पोयाम की टीम दूसरे स्थान पर रही।

अंडर-19 रिदमिक योग में सरगुजा क्लस्टर ने फिर बाजी मारी। सुकराम, प्रियांजल और तनवीर की टीम प्रथम रही। धमतरी के दिवास भोई, राहुल बारिहा और योगेंद्र कंवर की टीम दूसरे तथा सुकमा के वारे राम, विकास कुमार और हिमांशु की टीम तीसरे स्थान पर रही।

29 अक्टूबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीराम जांगड़े के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में पीईटी शिक्षक श्री एस. एक्का, श्री स्वराज कुमार सिंह, श्री घनश्याम लखेरा, श्री अनुराग शर्मा सहित एस्कॉर्ट शिक्षक, तकनीकी अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता जनजातीय विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान कर रही है। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता को रोमांचक बना रहा है। अब सभी की निगाहें 29 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह और अंतिम दिन के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रतियोगिता को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...