spot_img
spot_img

ऑपरेशन क्लीन हंट: 24.620 टन कोयले की हेराफेरी कर ईंट भट्ठों में बेचा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। कोयला परिवहन की आड़ में लाखों रुपये के कोयले की हेराफेरी करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी जामपाली कोयला खदान से अकलतरा प्लांट के लिए 24.620 मीट्रिक टन कोयला लेकर निकला था, लेकिन निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय उसने पूरा कोयला ईंट बनाने वालों को अलग-अलग मात्रा में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त करीब 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत की गई है।

अकलतरा प्लांट के लिए निकला कोयला रास्ते में ही बेच दिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 को बोईरदादर रायगढ़ निवासी विवेक पाण्डेय ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ढिमरापुर रायगढ़ स्थित राज ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कोयला परिवहन का काम किया जाता है। जनवरी 2026 में जामपाली कोयला खदान से आरसमेटा प्लांट अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा तक कोयला पहुंचाने के लिए डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 के चालक लल्लन प्रसाद से 700 रुपये प्रति टन की दर से सौदा तय हुआ था।

इसके बाद ट्रक में जी-10 ग्रेड का 24.620 मीट्रिक टन कोयला लोड कर अकलतरा प्लांट के लिए रवाना किया गया। लेकिन अगले दिन तक वाहन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। जब ट्रक चालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसने शुरुआत में फोन नहीं उठाया। करीब 10 दिन बाद फोन रिसीव करने पर उसने कोयला कहीं और बेच देने की बात कही और शिकायतकर्ता को धमकी भी दी।

1.50 लाख रुपये के कोयले की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 316(3) में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी के बिहार के रोहतास जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना की गई।

रोहतास में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस टीम ने बिहार के रोहतास जिले में घेराबंदी कर आरोपी ललन कुमार पासवान (57 वर्ष), पिता स्व. केदार पासवान, निवासी शिव मंदिर के पास अमरथा, थाना काराकाट, जिला रोहतास को हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी को अपर अनुमंडल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी विक्रमगंज, जिला रोहतास के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया और रायगढ़ लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने हड़पे गए कोयले को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ईंट बनाने वालों के पास बेचने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 को जब्त कर लिया। जब्त ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सतत सुपरविजन में की गई। आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक उधोराम पटेल और मनोज जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने के बाद दूसरे राज्यों में छिपने वाले आरोपियों की भी रायगढ़ पुलिस लगातार पतासाजी करेगी और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोयला परिवहन के नाम पर विश्वासघात कर दूसरे राज्य में छिपने वाले आरोपी तक पहुंचकर रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध के बाद कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

INDIA Bloc Rally : SIR के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली, 20 से अधिक पार्टियों के जुटने का...

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक रविवार को रामलीला मैदान में रैली कर...

CHHATTISGARH NEWS

INDIA Bloc Rally : SIR के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली, 20 से अधिक पार्टियों के जुटने का...

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक रविवार को रामलीला मैदान में रैली कर...

RAIGARH NEWS

26 से 30 अक्टूबर तक रकसापाली, तिलगा और घरघोड़ा में छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए प्रकरण

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा...