spot_img
spot_img

रायगढ़ में 5 नवंबर को होगी जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

spot_img
spot_img
spot_img

दो श्रेणियों में ऑफलाइन होगी परीक्षा, मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर

रायगढ़। जनजातीय गौरव सप्ताह 2026 के तहत जिले में 5 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों और उनके योगदान से परिचित कराया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।

दो श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में 11 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है।

जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। प्रथम श्रेणी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, एकलव्य विद्यालय, प्रयास विद्यालय तथा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी शामिल होंगे।

वहीं, द्वितीय श्रेणी में महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी।

मेरिट के आधार पर होगा राज्य स्तर के लिए चयन

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों तक विभिन्न प्रचार माध्यमों से जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। निर्धारित संख्या में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी शासन को भेजी जाएगी।

तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों की व्यवस्था, उत्तर पुस्तिकाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन और पारदर्शी तरीके से मेरिट सूची तैयार करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

OnePlus Turbo 6Vs : 9000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपनी Turbo 6 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है। इस फोन...

CHHATTISGARH NEWS

OnePlus Turbo 6Vs : 9000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग से है लैस

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपनी Turbo 6 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है। इस फोन...

RAIGARH NEWS

🚨 दिल्ली में NSUI की दहाड़! वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में रोशन साहू की जोरदार हुंकार!

लैलूंगा से दिल्ली तक गूंजा युवाओं का जोश, लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठी बुलंद आवाज!दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में...