spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

छत्तीसगढ़ में कायम रहेगा कांग्रेस सरकार। यशोमती सिदार

छत्तीसगढ़ में कायम रहेगा कांग्रेस सरकार। यशोमती सिदार

लैलूंगा। लैलूंगा विधान सभा के विकाश से बौखलाई बीजेपी उल जुलूल बयान दे रही है यह कहना है जिला पंचायत सदस्य और महिला बाल विकास एवम स्वास्थ्य सभापति यशोमती सीदार जी का। उन्होंने पूर्व विधायक और संसदीय सचिव के बयान का जवाब देते हुवे कहा की निश्चित ही जितने विकास कार्यों का दावा वे बीजेपी कार्यकाल में है उनका हम खुले मन से स्वागत करते है।पर उन्होंने जो अभी वर्तमान सरकार पर जो आरोप लगाए है वो पूरी तरह से गलत है और यह उनकी राजनैतिक स्वार्थ वश बोला गया झूठ है जो क्षेत्र की जनता भली भाती समझती है। आज जिन सड़को की जिक्र पूर्व विधायक और संसदीय सचिव कर रही है उन्हे ध्यान में रखना चाहिए की उनके पार्टी के शासन काल में भी सड़क की दुर्दर्शा क्या थी।उनके शासन काल में कितने स्कूलों को बंद किया गया और कितने शासकीय कर्मचारी हड़ताल में थे ये किसी से भी छिपा नहीं है। आज लैलूंगा विधानसभा के हिंजर पुल और खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल की कल्पना अगर बीजेपी कार्यकाल में किसी ने की थी तो उसे सार्वजनिक करने का पूरा अधिकार सभी के पास सुरक्षित है।तमनार ग्राम पंचायत को अवश्य नगर पंचायत का दर्जा मिलना चाहिए पर सपने देख कर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा नहीं दिया जा सकता इसके लिए आवश्यकता होगी की हम सभी मिलकर शासन द्वारा निर्धारित माप दंड को पूरा करें। जो आम जनता भली भाती जानती है की आज तक तमनार ग्राम पंचायत नगर पंचायत का दर्जा क्यों पा नही सकी है।आज छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आदिवासी अंचल में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का बखूबी संचालन हो रहा है हमारे विधानसभा लैलूंगा के होनहार छात्र छात्राओं ने प्रदेश में अच्छा नंबर ला कर प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति की सफलता पर मोहर भी लगा चुकी है हा निश्चित ही स्कूलों की भवनो की दशा बहुत ही खराब है और उसका मुख्य कारण पूर्व की कमीशन खोर सरकार है।जिसके कार्यकाल में उपरोक्त भवनों का जीर्णओधार किया गया था। विधानसभा की जनता इतनी समझदार अवश्य है की उन्हे यह मालूम है की घोसना करने के बाद अपने कार्यकाल का बोनस नही देने वाली बीजेपी सरकार को अब वह कभी सत्ता नही सौपेगी । आज प्रदेश सरकार की योजनाओं को सारा देश स्वीकार कर रहा है।आज प्रदेश के किसानों की उन्नति देख कर सारा देश प्रदेश की कृषि नीति को आपने के लिए जोर दे रहा है।आज प्रदेश का हर वर्ग अपने आप में खुश है।विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने का अवसर वादियों को पुनः सबक सिखाने के लिए विधानसभा की जनता तैय्यार है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...