spot_img
spot_img

Raigarh News : सेवा सेतु पोर्टल से मिला अस्थाई फटाका लाइसेंस, ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुई शासकीय सेवा

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। शासन की डिजिटल पहल अब नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को आसान बनाने लगी है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ भी ऑनलाइन मिलने लगा है। इसी कड़ी में रायगढ़ के उमेश अग्रवाल एवं किशन लाल अग्रवाल को पोर्टल के जरिए अस्थाई फटाका लाइसेंस प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट में दोनों हितग्राहियों को लाइसेंस सौंपा गया।

ऑनलाइन आवेदन से मिला लाइसेंस, हितग्राहियों ने जताई खुशी

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अस्थाई फटाका लाइसेंस मिलने पर उमेश अग्रवाल और किशन लाल अग्रवाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर आवेदन करने से लेकर सेवा प्राप्त करने तक की प्रक्रिया सुविधाजनक रही। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण शासकीय कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता भी कम हुई है।

सेवा सेतु पोर्टल पर 600 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की 600 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके जरिए आय, जाति, निवास और विवाह प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से सेवाओं में पारदर्शिता और सुविधा

सेवा सेतु पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य विभिन्न शासकीय सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं मिल सकें। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के साथ ही आम लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Women Empowerment : रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह की 10 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, हर महीने कमा रहीं 50 हजार रुपये

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हो...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS