spot_img
spot_img

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : 3 नवंबर को समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, शाम 6 से 8 बजे तक रहेंगे राज्योत्सव में

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी तय हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे और राज्योत्सव के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे राजधानी में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

‘नक्सल मुक्त राज्य’ थीम पर आयोजित हो रहा राज्योत्सव

इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए समयसीमा निर्धारित करने की घोषणा की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी उपस्थिति को इस विषय से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को मिलेगी प्राथमिकता

राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष अवसर दिया जाएगा। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच मिल सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Lailunga News : कन्या स्कूल की छात्राओं ने किया ग्रामीण बैंक का औद्योगिक भ्रमण, बैंकिंग के साथ सीखी साइबर ठगी से बचने की जानकारी

लैलूंगा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण...

CHHATTISGARH NEWS

Lailunga News : कन्या स्कूल की छात्राओं ने किया ग्रामीण बैंक का औद्योगिक भ्रमण, बैंकिंग के साथ सीखी साइबर ठगी से बचने की जानकारी

लैलूंगा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण...

RAIGARH NEWS

Raigarh News : सेवा सेतु पोर्टल से मिला अस्थाई फटाका लाइसेंस, ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुई शासकीय सेवा

रायगढ़। शासन की डिजिटल पहल अब नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को आसान बनाने लगी है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब लाइसेंस...