spot_img
spot_img

UP Road Accident : कुशीनगर में कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुशीनगर जिले में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-28 पर थरुआडीह के पास हुआ, जहां ओमनी कार और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार एक रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान थरुआडीह के पास उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। यह परिवार कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव का निवासी बताया गया है।

दो घायलों की हालत नाजुक

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

बाराबंकी में तेज रफ्तार SUV ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार शाम रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बैसनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार SUV ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में अनूप (18), विमलेश (19) और अनिल यादव (17) की मौत हो गई, जबकि गया प्रसाद (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि चारों युवक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने जा रहे थे। इसी दौरान राजमार्ग पार करते समय SUV ने उनकी मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया और SUV चालक की पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा में दो बसों और कैंटर की भिड़ंत, कई यात्री घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के करीब 3:15 बजे माइलस्टोन 101 के पास दो यात्री बसों और कांच से भरे कैंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर पलट गया और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा से आगरा की ओर जा रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करने के दौरान कैंटर को टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैवल पॉइंट की दूसरी बस भी कैंटर से भिड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Mahadev Betting Case : महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बेनकाब, प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया

महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा हुआ...

CHHATTISGARH NEWS

Mahadev Betting Case : महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बेनकाब, प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया

महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा हुआ...

RAIGARH NEWS

🚨 दिल्ली में NSUI की दहाड़! वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में रोशन साहू की जोरदार हुंकार!

लैलूंगा से दिल्ली तक गूंजा युवाओं का जोश, लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठी बुलंद आवाज!दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में...