spot_img
spot_img

Raigarh News : दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की नियमित जांच के निर्देश, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

spot_img
spot_img
spot_img

पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ शौचालय और व्यावसायिक परिसरों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा, लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर भी जोर

रायगढ़। दीपावली त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को पटाखा दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और अग्निशमन सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराने को कहा है। वे सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

पटाखा दुकानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच

कलेक्टर ने कहा कि दीपावली को देखते हुए पटाखा दुकानों में सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम होने चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और अग्निशमन सुरक्षा मानकों के पालन की जांच करें, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो।

पेट्रोल पंपों पर शौचालय बंद मिलने की शिकायत पर संज्ञान

पेट्रोल पंपों में शौचालय बंद रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर आम नागरिकों के लिए स्वच्छ और आसानी से उपलब्ध शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले व्यावसायिक परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का समय पर करें निराकरण

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन और विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी शिकायतों और आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागीय अधिकारी संबंधित पोर्टल का नियमित अवलोकन करें और लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही न बरतें।

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश

कलेक्टर ने भूमि पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए पात्रता का नियमानुसार परीक्षण करने और वास्तविक जरूरतमंद हितग्राहियों को प्राथमिकता देने को कहा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और शिक्षा ऋण योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने पात्र लोगों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्ताव 15 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा।

‘हर घर मुनगा’ अभियान में पौधों के संरक्षण पर जोर

कलेक्टर ने ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थाओं में मुनगा पौधों के रोपण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Excise Action : तमनार और रेगड़ा में आबकारी विभाग की छापेमारी, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में एक महिला गिरफ्तार, जंगल में लावारिस मिली शराब के मामले में आरोपियों की तलाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh Excise Action : तमनार और रेगड़ा में आबकारी विभाग की छापेमारी, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में एक महिला गिरफ्तार, जंगल में लावारिस मिली शराब के मामले में आरोपियों की तलाश...

RAIGARH NEWS

Raigarh Excise Action : तमनार और रेगड़ा में आबकारी विभाग की छापेमारी, 204 लीटर महुआ शराब और 440 किलो लाहन जब्त

अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में एक महिला गिरफ्तार, जंगल में लावारिस मिली शराब के मामले में आरोपियों की तलाश...