मुंबई जाने वाले विमान के टॉयलेट में मिला धमकी भरा संदेश, पायलट ने ATC को किया अलर्ट
उड़ान से पहले सामने आया धमकी भरा संदेश
कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के शौचालय में धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला। उस समय विमान उड़ान भरने की तैयारी में था।
पायलट ने ATC को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, विमान के शौचालय में लिखे संदेश पर नजर पड़ते ही पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। समय रहते सूचना मिलने से संभावित खतरे को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए।
आइसोलेशन बे में ले जाकर शुरू की तलाशी
धमकी की सूचना के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने सघन जांच अभियान शुरू किया। विमान के अंदर संदिग्ध वस्तु की तलाश में सभी हिस्सों की बारीकी से जांच की गई।











