spot_img
spot_img

सरपंच पति के हाथों में पंचायत की कमान? फर्जी बिल और जियो-टैगिंग के सहारे सरकारी राशि निकालने का खेल?

spot_img
spot_img
spot_img

मुड़ा बहला पंचायत में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप!

आधे-अधूरे निर्माण कार्य, गुणवत्ता पर सवाल और भुगतान पूरा! आखिर किसकी शह पर चल रहा पंचायत में यह कथित खेल?

पथलगांव। ग्राम पंचायत मुड़ा बहला में पंचायत के विकास कार्यों और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंचायत में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार, फर्जी बिलों, संदिग्ध जियो-टैगिंग और गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यों को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं।

आरोप है कि पंचायत के निर्वाचित सरपंच के बजाय उनके पति ही पंचायत के कामकाज में दखल देते हुए व्यवस्था संचालित कर रहे हैं। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी नियमों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आधा काम, पूरा बिल! आखिर कैसे हुआ भुगतान?

ग्रामीणों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिन निर्माण कार्यों को पूरा होना चाहिए था, वे कथित तौर पर आधे-अधूरे पड़े हैं, लेकिन उनके एवज में पूरा भुगतान जारी होने की बात सामने आ रही है। वहीं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में बताई जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल जियो-टैगिंग को लेकर है। क्या वास्तव में कार्यस्थल पर निर्माण हुआ है? क्या जियो-टैगिंग वास्तविक कार्यों की है या केवल कागजों में काम पूरा दिखाकर सरकारी राशि आहरित की गई? क्या बिलों और माप पुस्तिका का भौतिक सत्यापन हुआ है?

जांच हुई तो खुल सकती है परत-दर-परत पोल!

मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। पंचायत के सभी निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन, जारी बिलों, भुगतान रजिस्टर, माप पुस्तिका, जियो-टैगिंग और कार्यों की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए।

अब प्रशासन से सीधे सवाल—

  1. क्या पंचायत के सभी कार्य वास्तव में निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरे हुए हैं?
  2. आधे-अधूरे कार्यों के एवज में पूरा भुगतान कैसे जारी हुआ?
  3. बिलों और जियो-टैगिंग का सत्यापन किस अधिकारी ने किया?
  4. क्या सरपंच पति द्वारा पंचायत संचालन में हस्तक्षेप की जांच होगी?
  5. यदि सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

अब देखना होगा कि पथलगांव प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है या फिर पंचायत में उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाएंगे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दुबई के इवेंट में ‘किंग’ के गाने पर थिरके शाहरुख खान, वायरल हुआ डांस वीडियो

पत्नी गौरी खान और करण जौहर भी कार्यक्रम में हुए शामिल, अभिनेता के स्टाइलिश अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान...

CHHATTISGARH NEWS

दुबई के इवेंट में ‘किंग’ के गाने पर थिरके शाहरुख खान, वायरल हुआ डांस वीडियो

पत्नी गौरी खान और करण जौहर भी कार्यक्रम में हुए शामिल, अभिनेता के स्टाइलिश अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बिक्री के लिए बाड़ी में...