spot_img
spot_img

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा असर, एक माह में 1081 स्थायी वारंटियों की तामीली

spot_img
spot_img
spot_img

सालों से फरार चल रहे वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा, बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का प्रदर्शन बेहतर; रायगढ़ और कोरबा को मिली हिदायत

बिलासपुर। न्यायालयों से जारी स्थायी वारंटों की तामीली में तेजी लाने के लिए बिलासपुर पुलिस रेंज में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक महीने तक चले इस अभियान में रेंज के आठ जिलों में कुल 1081 स्थायी वारंटों की तामीली की गई। इस दौरान वर्षों से फरार चल रहे कई वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आईजी के निर्देश पर शुरू हुआ विशेष अभियान

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने आठों जिलों में लंबित स्थायी वारंटों की समीक्षा के दौरान पाया था कि न्यायालयों से फरार आरोपियों के विरुद्ध जारी बड़ी संख्या में स्थायी वारंट थानों में लंबित हैं। इनकी तामीली के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए आईजी ने एक महीने का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिसे ‘ऑपरेशन बाज’ नाम दिया गया।

आठ जिलों में निर्धारित किए गए लक्ष्य

अभियान के तहत सभी जिलों में लंबित वारंटों की संख्या की समीक्षा कर जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए गए। पुलिस अधीक्षकों को विशेष रणनीति के साथ वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वारंटों को अंतर थाना, अंतर जिला, अंतर रेंज, अंतर राज्य और प्रदेश के बाहर जैसी अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उनकी पतासाजी की गई। इसके लिए आधुनिक तकनीकों की भी मदद ली गई।

एक महीने में 1081 स्थायी वारंटों की तामीली

यह अभियान 8 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक चलाया गया। इस दौरान रेंज के सभी जिलों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 1081 स्थायी वारंटों की तामीली की। अभियान में ऐसे कई वारंटी भी पकड़े गए, जो वर्षों से पुलिस रिकॉर्ड में फरार दर्ज थे। वहीं, कुछ वारंटियों की मृत्यु होने की जानकारी भी मिली। ऐसे मामलों में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।

चार जिलों का प्रदर्शन बेहतर, रायगढ़ और कोरबा पीछे

वारंटों की तामीली में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन जिलों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वारंटों की तामीली की। वहीं, रायगढ़ और कोरबा जिले अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।

बेहतर टीमों को मिलेगा पुरस्कार

आईजी रामगोपाल गर्ग ने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों और पुलिस टीमों को पुरस्कृत करने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है। वहीं, कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को आगामी अभियानों में सुधार लाने की हिदायत दी गई है।

आगे भी जारी रहेगी वारंटियों की धरपकड़

आईजी गर्ग ने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे, ताकि लंबित स्थायी वारंटों की संख्या कम की जा सके। ‘ऑपरेशन बाज’ के परिणाम से न्यायालयों में वर्षों से लंबित उन मामलों के निराकरण की राह आसान होगी, जिनमें वारंटों की तामीली नहीं होने के कारण सुनवाई और कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बिक्री के लिए बाड़ी में...