spot_img
spot_img

विश्व मधुमेह दिवस पर कोरबा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 नवंबर को, शुगर जांच से लेकर आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श और योग-प्राणायाम का मिलेगा लाभ

spot_img
spot_img
spot_img

कोरबा -मधुमेह का रोग आजकल बहुत ही आम होता जा रहा है, जो तीव्रता से पुरे विश्व में फैल रहा है। हमारे देश भारत में भी 77 मिलियन से ज्यादा लोग इस मधुमेह नामक बीमारी से ग्रसित हैं। चूंकि यह एक लाइफस्टाइल जन्य रोग है जिसकी रोकथाम एवं उपचार हेतु दवाइयों से ज्यादा हमारी लाइफस्टाइल को सुधारना आवश्यक है। ताकि इस रोग को फैलने से रोका जा सके।

इसी तारतम्य में विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “डायबिटीज अवेयरनेस (मधुमेह जागरूकता)” के अंतर्गत 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क रक्त शर्करा जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 14 नवंबर 2026 शुक्रवार को

पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित कीया गया है। शिविर के विषय मे लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। शिविर में मधुमेह रोगियों की निःशुल्क रक्त शर्करा जांच कर उन्हें परामर्श देने के साथ साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

साथ ही मधुमेह रोगियों के लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का भी व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मधुमेह रोगियों हेतु उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा।

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना ने अंचलवासियों से विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित इस विशेष निशुल्क रक्त शर्करा जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बिक्री के लिए बाड़ी में...