राउत नाचा शौर्य कार्यक्रम में प्रदेशभर के दलों को किया जाएगा आमंत्रित, यादव सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय
रायगढ़। यादव समाज के ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 27 दिसंबर को भव्य मड़ाई महोत्सव एवं राउत नाचा शौर्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करने के साथ आयोजन की जिम्मेदारी आशीष यादव को सौंपी गई।
आशीष यादव बनाए गए महोत्सव के अध्यक्ष
बैठक में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आशीष यादव को राउत नाचा महोत्सव 2026 का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही आयोजन की प्रारंभिक रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेशभर के राउत नाचा दलों को मिलेगा आमंत्रण
महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक राउत नाचा दलों को आमंत्रित करने पर चर्चा हुई। समाज के लोगों ने वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी आयोजन को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
अगली बैठक में गठित होगी आयोजन समिति
आयोजन की आगामी तैयारियों को लेकर आने वाले दिनों में दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन कर आयोजन समिति का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद महोत्सव की तैयारियों को गति दी जाएगी।
समाज के दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान यादव समाज के प्रतिष्ठित सदस्य सुरेश यादव कुटेला एवं बलराम यादव गढ़मरिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में समाज के अनेक सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर आशीष यादव, गणेश यादव, अमित यादव, विकास ठेठवार, श्रीपाल यादव, महेंद्र यादव, अनिल यादव, दुर्गेश यादव, आशा यादव, दिलीप यादव, पंकज, लता यादव, आलेख राम यादव, रवि यादव, खोपेंद्र यादव, शिव यादव एवं सागर यादव सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।











