
सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा के संचार की कामना की
कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा (कार्तिक पुन्नी) के पावन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कामना की कि यह शुभ अवसर समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत बनाए।











