spot_img
spot_img

महिलाओं को घरेलू हिंसा और शोषण के खिलाफ अधिकारों एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जुटमिल के हमर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को कानूनी संरक्षण और सहायता के बारे में किया गया जागरूक

घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना पर दी जानकारी

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हमर अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर जुटमिल में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित महिलाओं और मितानिनों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना तथा शारीरिक एवं मानसिक शोषण सहित महिला हिंसा के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी दी गई।

महिलाओं को बताए गए अधिकार और कानूनी संरक्षण

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित वातावरण, समान अधिकार और सम्मान मिलना जरूरी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर उचित सहायता और कानूनी संरक्षण प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के निर्देशन और शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अन्नू पटेल और चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिद्धी अग्रवाल उपस्थित रहीं।

सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी भी हुए शामिल

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय मितानिन, आम नागरिक और अस्पताल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने, अपने अधिकारों को समझने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 नवंबर को चलेगा बाल विवाह मुक्त अभियान, विशेष ग्राम सभाओं के साथ स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह के खिलाफ जिलेभर में जुटेगा जनसमर्थन, लोगों को दिलाई जाएगी बाल विवाह रोकने और विरोध करने की शपथ विशेष ग्राम सभाओं में होगी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS