spot_img
spot_img

रायगढ़ में सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 पेट्रोल पंप सील

spot_img
spot_img
spot_img

शौचालय, निःशुल्क हवा और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने पर कार्रवाई, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

जांच में मिली अनियमितताएं, आगामी आदेश तक बिक्री बंद

रायगढ़। जिले में पेट्रोल-डीजल पंपों पर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और निर्धारित नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक सुविधाओं की कमी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आठ पेट्रोल पंपों का विक्रय आगामी आदेश तक बंद कर उन्हें सील कर दिया गया।

इन पेट्रोल पंपों पर हुई कार्रवाई

प्रशासन की कार्रवाई के तहत अंगुरी पेट्रोलियम, श्री हरि पेट्रोलियम, श्री बजरंग फ्यूल्स, राधाकिशन फ्यूल्स अंजोरीपाली (खरसिया), नरेंद्र केएसके राजपुर, एमएस हेमकुण्ड फ्यूल्स कुरमापाली (रायगढ़), मेसर्स रायगढ़ सिटी फ्यूल्स जूटमिल और बाबा फिलिंग स्टेशन (धरमजयगढ़) सहित संबंधित पेट्रोल पंपों पर विक्रय बंद करने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण में मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (प्रदाय तथा वितरण विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश, 2005 और एलओआई की शर्तों का उल्लंघन पाया गया।

शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था में मिली कमी

प्रशासन ने पहले ही जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। इनमें महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, नियमित साफ-सफाई, बेहतर सैनिटेशन और हाइजीन व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल था। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान कई पेट्रोल पंपों में आवश्यक सुविधाओं की कमी सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पेट्रोल पंपों पर ये सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश

प्रशासन ने सभी तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों को स्वच्छ पेयजल, वाहनों में निःशुल्क हवा भरने की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत एवं सुझाव बॉक्स तथा फोन और आपातकालीन संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क से लगे पेट्रोल पंपों के एप्रोच एरिया में आवश्यक सुधार करने को कहा गया है, ताकि वाहन चालकों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।

तेल कंपनियों और संचालकों की तय की गई जिम्मेदारी

निर्देशों के अनुसार ए-साइट पेट्रोल-डीजल पंपों में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा तथा बी-साइट पंपों में डीलर एवं संचालकों द्वारा शौचालयों के निर्माण और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

नियमों के पालन के लिए आगे भी जारी रहेगी निगरानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के पेट्रोल-डीजल पंपों का निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी। सभी संबंधित संचालकों को निर्धारित मानकों और नागरिक सुविधाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 5 साल के भीतर रिकॉर्ड बनने का जताया भरोसा, UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सुर्खियों...

CHHATTISGARH NEWS

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 5 साल के भीतर रिकॉर्ड बनने का जताया भरोसा, UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सुर्खियों...

RAIGARH NEWS

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...