
आज भाजपा करेगी कांग्रेस भगाओ छतीसगढ़ बचाओ अभियान का आगाज
रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल *20 दिसम्बर 2022 मंगलवार*
स्थान – पुराना बस स्टैंड दुर्ग

समय – दोपहर 2 बजे…….. बघेल सरकार की 4 साल के विफल और भ्रष्ट कार्यकाल के विरोध में भाजपा के प्रदेशव्यापी "कांग्रेस भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ" कार्यक्रम के तहत कल 20 दिसंबर दिन मंगलवार को पुराना बस स्टैंड दुर्ग में विशाल आमसभा आयोजित की गई है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर,पूर्व केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय,सांसद विजय बघेल, जिला प्रभारी पुरेन्द्र मिश्रा, दुर्ग विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ नेता गण संबोधित करेंगे।