spot_img
spot_img

रायगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 330 किसानों से 1,867 मीट्रिक टन धान की खरीदी

spot_img
spot_img
spot_img

112 उपार्जन केंद्रों में जारी खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी मात्रा नहीं बेचने पर भी पात्र किसानों को मिलेगी आदान सहायता

330 किसानों से हुई धान खरीदी

रायगढ़, 25 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप और शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर से शुरू हुई खरीदी के तहत अब तक 330 किसानों से कुल 1,867.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में धान खरीदी के लिए कुल 112 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

‘तुंहर टोकन’ ऐप से घर बैठे मिलेगी सुविधा

किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और सहकारी समिति, दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। समितियों में बार-बार जाने और लंबी कतारों से बचाने के उद्देश्य से ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से किसान अपने मोबाइल फोन से घर बैठे धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

समिति से भी ले सकेंगे टोकन

जिन किसानों को मोबाइल ऐप के जरिए टोकन प्राप्त करने में असुविधा होती है, वे संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से भी टोकन ले सकते हैं। इस व्यवस्था से किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय की तारीख निर्धारित कर सकते हैं। वहीं, उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा और व्यवस्थित खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता नहीं

कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं है। निर्धारित मात्रा से कम धान बेचने वाले पात्र किसान भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

खेती-किसानी के लिए मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक सहयोग

योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा। इससे उन पात्र किसानों को भी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल की पूरी मात्रा में धान का विक्रय नहीं कर पाते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 नवंबर को चलेगा बाल विवाह मुक्त अभियान, विशेष ग्राम सभाओं के साथ स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह के खिलाफ जिलेभर में जुटेगा जनसमर्थन, लोगों को दिलाई जाएगी बाल विवाह रोकने और विरोध करने की शपथ विशेष ग्राम सभाओं में होगी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS