spot_img
spot_img

गुजरात के नंद घर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, आंगनबाड़ी व्यवस्था का किया अवलोकन

spot_img
spot_img
spot_img

महिला सशक्तिकरण, डेयरी विकास और बच्चों के पोषण से जुड़े नवाचारों को छत्तीसगढ़ में लागू करने पर जोर

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गुजरात प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। गांधीनगर में उन्होंने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी से मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और डेयरी विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान गुजरात में अपनाए जा रहे नवाचारों को छत्तीसगढ़ में लागू करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।

नंद घर में बच्चों के पोषण और शिक्षा की व्यवस्था देखी

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गांधीनगर यूनिट-2 के ग्राम कराई स्थित नंद घर पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू होंगे नवाचार

मंत्री ने नंद घर में संचालित गतिविधियों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात में अपनाए जा रहे नवाचारों और बेहतर व्यवस्थाओं से सीख लेकर छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अधिक सुविधायुक्त और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके लिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS