spot_img
spot_img

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img


शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज

एक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


  26 नवंबर, रायगढ़ । घरघोड़ा पुलिस ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

    जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.2026 को पटवारी शिवानंद गिरी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पोरडा, तहसील एवं थाना घरघोड़ा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पटवारी हल्का नंबर 08 ग्राम रायकेरा में पदस्थ है। दिनांक 24 नवंबर को तहसीलदार घरघोड़ा के निर्देश पर वह ग्राम तिलाईपाली एवं रायकेरा क्षेत्र में ग्राम नयारामपुर स्थित एनटीपीसी द्वारा आरक्षित स्कूल मैदान के पास शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की जांच एवं मौका निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निवासी खगेश्वर गुप्ता भी मौजूद थे। मौका निरीक्षण में पाया गया कि प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी निवासी तिलाईपाली द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर शेड निर्माण कराया जा रहा था। पटवारी द्वारा उसे जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य एक-दो दिन रोकने की समझाइश दी गई। तहसीलदार घरघोड़ा ने भी फोन पर संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और आक्रोशित होकर विवाद करने लगा।

    आरोप है कि पटवारी जब मौके से जाने लगे तो प्यारीलाल गुप्ता ने वहां मौजूद ग्रामीणों को निर्माण कार्य की सूचना देने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के एवं डंडे से मारपीट करने लगा। जब पटवारी शिवानंद गिरी ने गाली गलौच, मारपीट करने से मना किया तो आरोपी ने शिवानंद गिरी को शासकीय सेवक होने की जानकारी होने के बावजूद शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान उसका बड़ा भाई विजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचा और उसने भी पटवारी के साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 223, 132, 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान दिनांक 25.11.2026 को घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और आरोपी विजय गुप्ता पिता बैरागी गुप्ता उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा, सेंट्रल बैंक के पास, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

    शासकीय कार्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने, शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना और शासकीय कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामददोनों कार्रवाई में...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामददोनों कार्रवाई में...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामददोनों कार्रवाई में...