spot_img
spot_img

लैलूँगा में फिर गरजी तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत की टीम! 70 कट्टा धान से लदी पिकअप पकड़ी, दस्तावेजों के नाम पर सिर्फ टोकन पेश!

spot_img
spot_img
spot_img


पत्थलगांव से लैलूंगा मंडी तक पहुंचा धान, राजस्व और खाद्य विभाग की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई; धान के वैध दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल!

लैलूंगा। धान खरीदी सीजन के बीच लैलूंगा में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। तहसीलदार संदीप राजपूत के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 27 नवंबर 2026 को राजस्व एवं खाद्य विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर लैलूंगा मंडी बाजार में 70 कट्टा धान से लदी एक पिकअप वाहन को जांच के दायरे में लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक CG 15 DF 2978 में 70 कट्टा धान लोड था। वाहन चालक नारायण राम बताया गया। वहीं धान के संबंध में शंकर यादव, पिता चांदली यादव, निवासी सुरंगपानी, कुकरझार, तहसील पत्थलगांव, जिला जशपुर का नाम सामने आया। पूछताछ के दौरान बताया गया कि धान पत्थलगांव तहसील क्षेत्र से लाया गया था।

दस्तावेजों के नाम पर सिर्फ टोकन!

जांच के दौरान धान से संबंधित दस्तावेज के रूप में केवल टोकन नामांकन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा धान के परिवहन और स्वामित्व से संबंधित कोई अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ऐसे में धान के स्रोत और परिवहन की वैधता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन की सख्ती से धान कारोबारियों में हड़कंप!

धान खरीदी के महत्वपूर्ण सीजन में प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में धान के अवैध परिवहन और भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार  संदीप राजपूत की टीम द्वारा लगातार की जा रही जांच से स्पष्ट है कि प्रशासन धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर सतर्क है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

CHHATTISGARH NEWS

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 20 क्विंटल धान जब्त

मंडी विभाग की जांच में जनक निषाद के प्रतिष्ठान पर मिलीं धान से भरी 50 बोरियां, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई रायगढ़। खरीफ विपणन...