spot_img
spot_img

ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख का कर्ज हुआ तो बना चोर, साथी के साथ सूने मकान में की चोरी; 8.5 लाख के जेवर बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

राजनांदगांव में दो आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी चोरी की योजना; वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने की जब्त

राजनांदगांव। ऑनलाइन गेमिंग की लत और उससे हुए कर्ज ने एक युवक को अपराध की राह पर धकेल दिया। ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपये का कर्ज होने के बाद उसे चुकाने के लिए युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से करीब 8.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।

सूने मकान को बनाया निशाना

पूरा मामला पुलिस चौकी मोहारा अंतर्गत ग्राम ठाकुरटोला का है। गांव के निवासी दीपक वर्मा के सूने मकान में चोरी हुई थी। दीपक वर्मा के गांव से बाहर जाने के दौरान आरोपियों ने उनके घर को निशाना बनाया और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

10 लाख के कर्ज ने रची चोरी की साजिश

जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही सुरेंद्र साहू और गणेश्वर नेताम पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र साहू को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी और इस वजह से उस पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने साथी गणेश्वर नेताम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

पहले की रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम

दोनों आरोपियों ने चोरी से पहले दीपक वर्मा के मकान की रेकी की थी। उन्हें पता था कि मकान मालिक गांव से बाहर जाने वाले हैं। उनके घर से निकलते ही दोनों ने सूने मकान में चोरी कर ली।

8.5 लाख के जेवर और कार बरामद

उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

परिसीमन विधेयक पर YSR कांग्रेस का समर्थन, क्षेत्रीय संतुलन की रखी शर्त; 850 हो सकती हैं लोकसभा सीटें

केंद्र सरकार द्वारा संसद की विशेष बैठक बुलाए जाने के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी...

CHHATTISGARH NEWS

परिसीमन विधेयक पर YSR कांग्रेस का समर्थन, क्षेत्रीय संतुलन की रखी शर्त; 850 हो सकती हैं लोकसभा सीटें

केंद्र सरकार द्वारा संसद की विशेष बैठक बुलाए जाने के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में फिर गरजी तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत की टीम! 70 कट्टा धान से लदी पिकअप पकड़ी, दस्तावेजों के नाम पर सिर्फ टोकन पेश!

पत्थलगांव से लैलूंगा मंडी तक पहुंचा धान, राजस्व और खाद्य विभाग की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई; धान के वैध दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल!...