श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ धरमजयगढ़ द्वारा अनुकरणीय पहल!

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ धरमजयगढ़ द्वारा अनुकरणीय पहल!

स्थानीय सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को बांटे कंबल!

धरमजयगढ़/मौजूदा समय पूरे क्षेत्र में ठंड बहुत पड़ने लगी है और ठंड का असर कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है, वहीं नगर के सिविल अस्पताल में कुछ ऐसे जरूरतमंद मरीज भी देखे गए,जिनके पास ठंड से बचने के उपाय और कपड़ों की कमी नजर आई,और इसी बात का ख्याल रखते हुए छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ धरमजयगढ़ के पत्रकार बंधुओं ने आज सिविल अस्पताल के मरीजों को गरम कपड़े कंबल वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ की इंचार्ज डॉक्टर नैनसी लकड़ा ने श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित की,और कहा की पत्रकार संघ की तरफ से ये अनुकरणीय पहल है,भविष्य में इसी प्रकार से जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आने और सहयोग करते रहने की अपील की।वहीं पत्रकार संगठन अध्यक्ष सजल मधु ने भी कहा की पूरी प्रकार टीम एकजुट होकर दबे कुचले पीड़ित जनता की आवाज मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य पूरी शिद्दत से करेंगे,साथ ही जनसरोकार से जुड़ी हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जायेगा,और समाजसेवा के लिए पूरी टीम हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तहसील अध्यक्ष सजल मधु, जिला उपाध्यक्ष असलम खान रिजवी,सचिव विक्की पांडे,,तहसील उपाध्यक्ष शेख आलम और गुरुचरण सिंह,सहसचिव पावेल अग्रवाल, नीरज विश्वास,संरक्षक अरुण चक्रवती,विजय अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश मानिकपुरी और राजू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बरसात से पहले स्वच्छता सैनिकों की सुरक्षा कवच! CMO ममता चौधरी ने स्वच्छता दीदियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना को मिला नया संबल

बरसात से पहले स्वच्छता सैनिकों की सुरक्षा कवच! CMO ममता चौधरी ने स्वच्छता दीदियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना को मिला नया संबल नगर पंचायत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...