किसानों को मुआवजा नहीं, 20 को रेल कॉरिडोर का काम रोकेंगे प्रभावित किसान — किसान सभा

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)
(अ. भा. किसान सभा – AIKS से संबद्ध)
जिला समिति, कोरबा, छत्तीसगढ़

प्रेस विज्ञप्ति : 20.01.2023

किसानों को मुआवजा नहीं, 20 को रेल कॉरिडोर का काम रोकेंगे प्रभावित किसान — किसान सभा

कोरबा। किसानों को जमीन और पेड़ों का मुआवजा दिए बिना ग्राम मड़वाढोढा और पुरैना के पास गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर निर्माण का काम चल रहा है। इसके विरोध में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित मड़वाढोढा, पुरैना और ढुरैना गांवों के किसान 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में पुरैना के पास रेल कॉरिडोर का काम रोककर मुआवजा की मांग करेंगे। इस संबंध में एक ज्ञापन कटघोरा एसडीएम के साथ जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और सचिव प्रशांत झा ने बताया कि रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन और उस पर खड़े पेड़ों के मुआवजा के लिए प्रभावित किसान वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। इससे ग्रामीणों की इस आशंका को बल मिलता है कि रेल कॉरिडोर का निर्माण के बाद उनकी कभी कहीं सुनवाई नहीं होगी। इसलिए रेल कॉरिडोर निर्माण स्थल पर छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा कोयला ढुलाई को आसान बनाने के लिए गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। किसान सभा नेताओं ने कहा है कि अधिग्रहित जमीन के मुआवजा प्रकरणों के निराकरण तक संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य रोक जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिवरतन सिंह कंवर, मोहपाल सिंह, अजित सिंह, जगदीश कंवर, भैया राम बिंझवार, प्रभु दयाल, राजेश कंवर, भुवन सिंह, निरतु आदि शामिल थे।

जवाहर सिंह कंवर, अध्यक्ष
(मो) 079993-17662
प्रशांत झा, सचिव
(मो) 076940-98022
छत्तीसगढ़ किसान सभा, कोरबा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...