शासकीय कालेज विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य अतिथि बने न्यायाधीश अच्छे लाल काछी

spot_img

शासकीय कालेज विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य अतिथि बने न्यायाधीश अच्छे लाल काछी

चंद्रशेखर जायसवाल

शिविर में सिविल और आपराधिक प्रकरणो के संबंध में जानकारी दी गई

घरघोड़ा/जिला सत्र न्यायाधीश रजनीश श्रीवास्तव के निर्देश पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय कालेज घरघोड़ा के राष्ट्र सेवा योजना के विद्यार्थियों और आमपाली के ग्रामीणों के बीच अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के न्यायाधीश अच्छे लाल काछी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।शिविर में सर्वप्रथम सरस्वती माता और विवेकानंद जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर औपचारिक उद्दघाटन किया गया। रासयो के छात्रों ने अतिथियों का बेच लगाकर स्वागत किया गया।

शिविर को सर्वप्रथम अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर ने हमारे जीवन मे मोबाइल का उपयोग औऱ उस पर आधारित कानून के संदर्भ में जानकारी दिए। शासकीय लोक अभियोजक राजेश ठाकुर ने छत्तीसगढ़ी भाषा मे जमीन विवाद के निपटारे के सम्बंध में जानकारी दिए।

मुख्य अतिथि न्यायधीश अच्छे लाल काछी ने शिविर में कानून में राजीनामा के लिए किए गए प्रावधानों को विस्तार से बताए। लोक अदालत के माध्यम से किये जाने योग्य सिविल और आपराधिक प्रकरणों में राजीनामा कर सुखमय जीवन जीने के संदर्भ में बताए। छात्रों को रासयो के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किये है। आज के शिविर में अधिवक्ता सत्यजीत शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य चंद्रा, रासयो शिक्षक ग्रामवासी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...