spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

हीरापुर गाँव के शिकारी जाति के अधिकांश बच्चे गूंगा – गूंगी क्यों पैदा होते हैं ?

हीरापुर गाँव के शिकारी जाति के अधिकांश बच्चे गूंगा – गूंगी क्यों पैदा होते हैं ?

लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत हीरापुर में शिकारी जन जाति समुदाय के लोगों में एक वंशानुगत बिमारी के रूप में देखने को मिला है । अभी तक इस वंशानुगत बिमारी की किसी भी डॉक्टर या डॉक्टरों की टीम ने फिलहाल जाँच करने नहीं आये हैं । वहीं आपको हम बता दें कि रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी वनांचल क्षेत्र लैलूंगा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर एक गाँव है जिसका नाम हीरापुर है, हीरापुर गाँव पूर्व में ग्राम पंचायत ढ़ाप के अंतर्गत आता था । पिछले दशक से यह ग्राम पंचायत ढ़ाप से पृथक ग्राम पंचायत हीरापुर के रूप में अस्तित्व में आया है । जहाँ विभिन्न जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं । उन्हीं में से एक शिकारी जन जाति समुदाय के लोग भी रहते हैं जहाँ उनकी संख्या लगभग 50 परिवार के आसपस निवास करते हैं । जिसमें से लगभग 50 प्रतिशत महिला व पुरूष गूंगे तथा गूंगी हैं । यहाँ पैद होने वाले अधिकांश बच्चे तथा बच्चियाँ मुक बधीर पैदा होते हैं । जिसे लेकर लोग पिछले 15 – 20 वर्षों से आश्चर्य में हैं कि इस समुदाय में जन्म लेने वाले अधिकांश बच्चे तथा बच्चियाँ गूंगे – गूंगी ( कोंदा – कोंदी ) आखिर क्यों पैदा हो रहे हैं ? यह एक गहन एवं गंभीर जाँच तथा शोध का विषय है । जबकि शासन – प्रशासन का इस ओर अभी तक ध्यान नही दिया गया है । और ना तो यहाँ किसी विशेषज्ञों की टीम आज तक इन दिव्यांगों के बारे में शोध करने नहीं पहुंची है । वहीं एक तरफ लोग तरह – तरह के कयास लगा रहे हैं कि ये सभी पूर्व जन्मों का फल भोग रहे हैं, ऐसा कहना कहाँ तक सही है । फिलहाल हाल इस बात की पुष्टि कोई नहीं करता है । यही शिकारी जन जाति समुदाय के ही एक युवक जिसका नाम श्रीप्रसाद शिकारी है वह ग्राम पंचायत हीरापुर का सरपंच निर्वाचित होकर के पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रहा है । यह जन जाति पूर्व में पक्षियों का शिकार करना तथा घूम – घूम कर भीख मांगकर जीवन यापन करना इनकी पेशा थी । जिनका मुख्य जरिया चिड़ियों का शिकार करना तथा उसी से पेट भरना होता था, इसलिए इनकी जाति का नाम शिकारी पड़ा । अब यह जन जाति घूम – घूम कर भीख मांगने के बजाय गाँव में बस गये हैं । लेकिन इस समुदाय के लोगों का भीख मांगने का आदत अभी तक नहीं गया है । वहीं गूंगे व गूगियों की मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों को देखत हुए शासन – प्रशासन से लोग गुहार लगा रहे हैं । इनके लिए शासन के द्वारा आर्थिक सहयोग मिल सके ताकि गरीब व असहाय परिवार का उद्धार हो सके ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा